फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballabhgarh: वीडियो कॉल पर युवक का चेहरा दिखाने के बाद मारी गोली, आपसी रंजिश के चलते वारदात को दिया अंजाम

Sat, 06 May 2023 05:58 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

निजी स्कूल के सामने एक युवक को बाइक सवार युवकों ने वीडियो कॉल पर पहचान होने के बाद गोली मार दी। गंभीर रुप से घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बल्लभगढ़ के मोहना रोड स्थित निजी स्कूल के सामने एक युवक को बाइक सवार युवकों ने वीडियो कॉल पर पहचान होने के बाद गोली मार दी। गंभीर रुप से घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

 

दौलत कॉलोनी निवासी विष्णु ने बताया कि प्रेम नगर निवासी दोस्त राजेश के साथ गाड़ी खरीदने-बेचने का काम करता है। प्रेम नगर में ही आरेापी चेतन उर्फ चिन्टू रहता है। राजेश ने पुलिस की मदद कर पहले एक मामले में चिंटू को गिरफ्तार करवाया था। इसके बाद दोनों के बीच रंजिश चल रही है। पीड़ित का आरोप हैं कि चेतन ने एक मई को एक नाबालिग लड़की के साथ गलत कार्य किया था। 

विज्ञापन

इस मामले में महिला थाना बल्लभगढ़ में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज है। केस दर्ज होने के बाद चेतन ने पीड़ित लड़की के भाई के अलावा अजुल चौहान, सोनू व राजेश को मारने की धमकी दी थी। विष्णु ने बताया कि 5 मई की रात करीब नौ बजे वह अपने दोस्त राजेश व सोनू, के साथ निजी स्कूल के पास खड़े होकर बात कर रहा था। तभी एक ही बाइक पर चार आरोपी आए और चेतन से वीडियो कॉल पर राजेश का चेहरा दिखाया। इसके बाद बाइक सवार ने राजेश के पेट में गोली मार दी। गोली मारने के बाद चारों युवक बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें