फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल बाद फिर अटैक: दुकान से लौटते वक्त युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला... डंडे भी मारे; पहले चलाई थी गोली

Thu, 16 Oct 2025 05:39 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद में एक वारदात से हड़कंप मच गया। दुकानदार के बेटे के ऊपर चाकू और लाठी डंडे से हमला किया गया। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुकान से अपने घर जा रहे दुकानदार के बेटे के ऊपर चाकू व लाठी डंडे से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने डेढ़ साल पहले दुकानदार के भतीजे के ऊपर भी गोली चलाई थी। थाना बीपीटीपी पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


खेड़ी कला गांव निवासी अमरपाल ने बताया कि उनकी गांव में किराने की दुकान है। 12 अक्तूबर की रात को उनका बेटा महेश अपनी दुकान को बंद करके ईको गाड़ी में सवार होकर घर जा रहा था। उस दौरान वह अपनी बाइक पर सवार होकर उसके पीछे चल रहे थे। कुछ दूरी पर चलने के बाद रोड के बीच में ब्लैक रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी मिली। 

उनके बेटे ने पहले ही अपनी गाड़ी को रोक दिया, क्योंकि कार को निकालने का रास्ता नहीं था। उस गाड़ी से गांव में रहने वाला शिवम व उसका साला उतरे और उनके बेटे के ऊपर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान चाकू उसके हाथ में लग गया। उसके बाद अन्य आरोपी अशोक, सत्यम , हरिओम, सन्नी आदि निकल आए और उनके बेटे के ऊपर लाठी डंडे से हमला करने लगे। इस दौरान आरोपी उनके बेटे के पास मौजूद नकद को भी लूटने की कोशिश। 

हादसे को देख उन्होंने तुरंत अपने भतीजे मुकेश को फोन किया और शोर मचाया। जिस पर आरोपी मौके से गाड़ी में सवार होकर भाग गए। उन्होंने बताया कि डेढ़ साल पहले भी आरोपियों ने उनके भतीजे मुकेश पर गोली चलाई थी और उनके लड़के के साथ मारपीट की थी। थाना बीपीटीपी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें