फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निर्माण कार्य में बाधा बन रहीं दुकानों को खुद तोड़ रहे मालिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। मोहना रोड पर एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण कार्य के दौरान कई दुकानें बाधा बन रही थीं, जिसको लेकर सोमवार की रात को भी कुछ मालिकों ने अपनी दुकान के छज्जे को खुद तोड़ दिया है। मोहना रोड पर 256 करोड़ की लागत से एलिवेटेड रोड बनने के बाद लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। इस एलिवेटेड रोड के बनने के दौरान कुछ दुकानें सड़क पर आ रही थीं। लोक निर्माण विभाग की ओर से निशानदेही करने के बाद उन दुकानदारों को तोड़ने का नोटिस दिया गया था। कुछ दुकानदारों की ओर से तो खुद ही दुकानों को तोड़ लिया गया। वहीं कुछ को लोक निर्माण विभाग की ओर से तोड़ा गया था। कुछ दिन पहले आकाश सिनेमा से गुप्ता होटल को जाने वाले रास्ते को बड़े-बड़े पत्थर लगाकर पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें