संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के युवा डांसर शिवम कुमार ने जालंधर में आयोजित फेडरेशन कप डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में शिवम ने 10 से 13 वर्ष आयु वर्ग में वेस्टर्न बॉलीवुड डांस प्रस्तुत कर जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी ऊर्जा, स्टेज प्रेजेंस और डांस मूव्स को खूब सराहा गया। शिवम के माता-पिता मीनू देवी और बिनीत चौरसिया ने बेटे की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि शिवम शुरू से ही डांस के प्रति समर्पित रहे हैं।शिवम ने इस सफलता का श्रेय अपने गुरु और कोरियोग्राफर गोलू सर को दिया।