फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गुरतेज के 168 रनों से शिव नादर फरीदाबाद सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एमडी क्रिकेट ग्राउंड पर शनिवार को इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में शिव नादर फरीदाबाद ने डीएवी को 16 रन से हराया। इस जीत से टीम सेमीफाइनल में पहुंची। टॉस जीतकर डीएवी ने पहले गेंदबाजी चुनी। शिव नादर की शुरुआत खराब रही और 59 रन पर चार विकेट गिर गए। कप्तान गुरतेज सिंह ने अकेले दम पर 168 रन बनाए। टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 224 रन बनाए। जवाब में, डीएवी के उज्ज्वल तेवतिया ने 69 और वंश तेवतिया ने 66 रन बनाए। प्रथम चौधरी ने भी 33 रन बनाए लेकिन टीम आठ विकेट पर 208 रन ही बना सकी। शिव नादर के प्रीत तंवर और अक्षज ने दो-दो विकेट लिए। गुरतेज सिंह को 168 रन और एक विकेट के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें