संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार व गौमुख से जल लेकर कांवडियों का आना शुरू हो गया है। शिव भक्त बड़ी-बड़ी कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की तरफ पहुंचने लगे हैं, वहीं कुछ कांवड़ सेवा शिविरों में विश्राम के लिए रुक रहे हैं।
सोमवार को हरिद्वार से शिव परिवार वाली विशाल कांवड़ लेकर आ रहे नंगला रोड निवासी जतिन ने बताया कि भोलेनाथ में उनकी बहुत ही श्रद्धा है और वह हर साल हरिद्वार से कांवड़ लाते हैं। कांवड़ लेने गए भक्तों में उनके साथ अशोक सिंगला, भोले गोविंद, पंडित भोले, विजय गोयल, सागर गोयल, दिनेश पंडित, भोले स्वामी, मोहित सिंगला, विक्की आदि भी शामिल हैं।