फरीदाबाद। शान क्रिकेट अकादमी मैदान में खेले गए मुकाबले में शेवेज इंडस्ट्रीज क्रिकेट क्लब ने अब्बान ट्रेडर्स को 12 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शेवेज इंडस्ट्रीज ने 12 ओवर में नौ विकेट पर 105 रन बनाए। मोहम्मद जैद ने 29 रन और कप्तान मोहम्मद साबिर ने 28 रन का योगदान दिया। अब्बान ट्रेडर्स की ओर से साजिद खान ने दो विकेट लिए। 106 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अब्बान ट्रेडर्स की टीम 12 ओवर में पांच विकेट पर 93 रन ही बना सकी। रज्जर शब ने 20 रन बनाए। साजिद खान और इनहाद खान आठ रन बनाकर नाबाद रहे। संवाद