फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शी-बॉक्स पोर्टल का दायरा बढ़ाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मानजनक माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने एक अहम पहल की है। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित ‘शी-बॉक्स’ पोर्टल का दायरा बढ़ा दिया गया है। अब निजी क्षेत्र में कार्यरत महिलाएं भी इस पोर्टल के माध्यम से कार्यस्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़न की शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगी। उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 जुलाई 2017 को शुरू की गई यह ऑनलाइन सुविधा पहले केवल सरकारी महिला कर्मचारियों के लिए उपलब्ध थी। अब इसे निजी क्षेत्र की कामकाजी महिलाओं के लिए भी प्रभावी रूप से लागू कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें