फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शतक 11 ने हरियाणा वॉरियर्स को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एनआईटी स्थित दशहरा क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में शतक 11 ने हरियाणा वॉरियर्स को दो विकेट से हरा दिया। 20 ओवर के मुकाबले में हरियाणा वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 152 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से ओपनर मनीष ने 56 और मंजीत ने 37 रन बनाए। शतक 11 के लिए समर ने तीन विकेट चटकाए जबकि अभिषेक को एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शतक 11 ने 18.4 ओवर में सात विकेट पर 154 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से विशाल ने 35 गेंदों पर 61 रन बनाए जबकि धर्मेंद्र ने 23 रनों का योगदान दिया। हरियाणा वॉरियर्स के लिए अजय और मनीष ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। विशाल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें