फरीदाबाद। डबुआ स्थित क्रिकेट मैदान पर बुधवार को खेले गए मुकाबले में ब्लैक पैंथर्स ने रॉयल चैलेंजर्स को चार विकेट से हरा दिया। 20 ओवर मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी को आई चैलेंजर्स 13 ओवर में 111 रन पर सिमट गई। विकास ने 43, रॉनी ने 18 और संजीव ने 13 रन का योगदान दिया। पैंथर्स से सादिक ने दो विकेट चटकाए जबकि श्रवण और अरविंद को एक-एक विकेट मिला। जवाब में पैंथर्स ने 13 ओवर में छह विकेट पर 117 रन बना लिया। रोहित पाल ने 30 गेंदों पर 70 रन बनाए। चैलेंजर्स से सोनू ने दो विकेट चटकाए जबकि साहिल, प्रणव और कृष्णा को एक-एक विकेट मिला। रोहित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद