हथीन। छात्रवृत्ति के पात्र विद्यार्थियों को समय पर योजना का लाभ दिलाने के लिए सरकारी स्कूलों को 6 दिसंबर तक दूसरी तिमाही की उपस्थिति एमआईएस पोर्टल पर अपडेट करनी होगी। इसमें एससी, बीसी-ए और बीपीएल श्रेणी के विद्यार्थियों का रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत ने भी सभी स्कूल मुखियाओं को निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि हाजिरी अपडेट नहीं होने पर संबंधित स्कूल मुखिया जिम्मेदार होंगे। संवाद