फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पेयजल में सप्लाई हो रहा नाले का पानी, बीमारी का खतरा

Mon, 26 Jun 2023 08:28 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- लोग परेशान, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जीवन नगर और गोंछी एरिया में काला और बदबूदार पानी सप्लाई होने से लोगाें को परेशानी हो रही है। ऐसे में लोग महंगे टैंकरों के सहारे गुजारा कर रहे हैं। इस संबंध में अधिकारियों को शिकायत दी गई है, लेकिन हालात में कोई बदलाव नहीं है।

शहर के अधिकांश हिस्सों के लोग पेयजल किल्लत से परेशान हैं, नगर निगम की लापरवाही का खामियाजा आम लोग भुगत रहे हैं। जीवन नगर निवासी सौरव ने बताया कि पिछले करीब 3 दिनों से घरों में नलों नाले का गंदा पानी सप्लाई हो रहा है, जिसे इस्तेमाल करना तो दूर हाथ भी नहीं धो सकते हैं। इसके अतिरिक्त गोंछी निवासी भारती सिंह ने बताया कि गर्मी में पानी का इस्तेमाल बढ़ जाता है। इस क्षेत्र में अक्सर पेयजल की किल्लत बनी रहती है। अब पिछले दो दिनों से गंदा पानी सप्लाई हो रहा है, ऐसे में दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में पानी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। दिन में कुछ घंटे पेयजल सप्लाई होती है, लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से उसमें भी गंदगी आ रही है। ऐसे में बुरा हाल हो गया है। गंदगी के कारण बच्चों में संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। लिखित में शिकायत के बाद भी किसी भी प्रकार की सुनवाई नहीं हो रही है। गंदे पानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता पदम भूषण सिंह ने बताया कि जेई से मामले की जानकारी लेकर इसे दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें