फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कालीन बेचने के बहाने घर में घुसकर सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म

Sat, 24 Jun 2023 11:56 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कालीन बेचने के बहाने घर में घुसकर सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म
विज्ञापन

सूरजकुंड इलाके में 13 वर्षीय छात्रा को अकेली पाकर दिया वारदात को अंजाम

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। थाना सूरजकुंड इलाके में कालीन बेचने के बहाने घर में घुसे एक युवक ने 13 वर्षीय सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म किया। आरोपी का साथी घर के बाहर खड़ा था। वारदात के समय नाबालिग घर में अकेली थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नाबालिग मां और बड़ी बहन के साथ सूरजकुंड इलाके में रहती है। शुक्रवार को बच्ची की मां बड़ी बेटी के साथ करनाल गई थी। पीड़िता घर में अकेली थी। शुक्रवार को घर के बाहर गली में दो युवक कालीन बेचने के लिए आवाज लगा रहे थे। आरोपियों ने देखा घर का दरवाजा बंद नहीं है। एक युवक ने दरवाजा खटखटाया तो बच्ची ने दरवाजा खोल दिया। इससे पहले वह कुछ समझ पाती युवक घर में दाखिल हो गया और मौका पाकर वारदात की। इस दौरान उसका साथ घर के बाहर पहरा देता रहा। शाम को घर आने पर बच्ची ने अपनी मां और बहन को आपबीती बताई। एनआईटी महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें