फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी को सात साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी को सात साल की सजा
विज्ञापन

फरीदाबाद। एनआईटी महिला थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी में रहने वाली युवती को कमरे में बंद कर दुष्कर्म करने के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश केपी सिंह की कोर्ट ने दोषी को सात साल की सजा सुनाई है। उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता रविंद्र गुप्ता ने बताया कि मामला 14 अप्रैल 2018 का है। 19 साल की युवती एक कॉलोनी में अपनी बुआ के यहां रहती थी। जहां ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में उसे अकेला पाकर आरोपी ने कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया। शोर सुनकर युवती की बुआ भी वहां आ गई। उसने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, तो वह उसे धक्का देकर फरार हो गया। बुआ के मदद से युवती ने आरोपी के खिलाफ महिला थाना एनआईटी में मामला दर्ज कराया था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें