संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को सात ट्रेनें देरी से पहुंचीं। इनमें उत्कल एक्सप्रेस (18477) सात घंटे 23 मिनट और सचखंड एक्सप्रेस (12716) 11 घंटे 29 मिनट लेट रही। इन ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को लंबे समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18237) करीब एक घंटे की देरी से प्लेटफॉर्म एक पर आई। गाजियाबाद-मथुरा ईएमयू (64904) एक घंटा 17 मिनट की देरी से प्लेटफॉर्म तीन पर पहुंची। इसके अलावा इंटरसिटी एक्सप्रेस (14212) 24 मिनट, झेलम एक्सप्रेस (11077) करीब 19 मिनट और गीता जयंती एक्सप्रेस (11842) करीब 18 मिनट की देरी से स्टेशन पर आईं।