सिलेंडर फटने से 5 बच्चों सहित सात गंभीर घायल
बल्लभगढ़। चावला कॉलोनी स्थित छत मैया पार्क के पास सोमवार शाम को एलपीजी सिलेंडर फटने से पांच बच्चों सहित सात लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, पार्क के पास राजेश कुमार की परचून की दुकान है। सोमवार शाम को कुछ लोग बच्चों के साथ सामान लेने के लिए आए थे। इस बीच दुकान में रखा सिलेंडर धमाके के साथ फट गया और दुकान में में आग लग गई। लोगों ने झुलसे लोगों को अस्पताल भेजा।
सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल उमेश (70), अब्दुल्ला (8), मानव (4), जियांश (3), लड़की (11), आमरा (9), दुकानदार राजेश कुमार (25) को सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। धमाका इतना ज्यादा तेज था कि दुकान के ऊपर बनी छत भी टूट गई और ऊपर कमरे में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि मकान काफी पुराना और उसके कई कमरों को किराए पर दिया हुआ है। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि दुकान काफी छोटी है। छत टूटने की वजह से वह सुबह अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर पूरी छानबीन करेंगें। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कोई सिलेंडर फटा है। संवाद
999
आया। सभी दुकान के बाहर खरीद कर सामान को खरीद रहे थे। तभी अचानक से दुकान में धमाका हो गया और पांच बच्चों सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके के साथ एलपीजी सिलेंडर फट गया। जिससे दुकान में आग लग गई। धमाका होने और आग लगने पर आसपास के लोग आ गए। उन्होंने वहां पर घायल हुए लोगों को तत्काल रूप से