फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जेई से मारपीट में दो सहायक लाइनमैन की सेवाएं खत्म

Mon, 19 Jun 2023 12:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जेई से मारपीट में दो सहायक लाइनमैन की सेवाएं खत्म
विज्ञापन


फरीदाबाद। सब डिवीजन नंबर-4 के अंतर्गत कार्यरत दो सहायक लाइनमैन की सेवाएं खत्म कर दी गई हैं। दोनों पर जेई के साथ मारपीट व कहासुनी का आरोप है। कार्रवाई के लिए पुलिस में शिकायत भी दी गई है। दोनों सहायक लाइनमैन अनुबंध के काम कर रहे थे। 19 मई को जेई हरिचंद ने बिजली आपूर्ति की शिकायत आने पर सहायक लाइनमैन सौरभ को मौके पर जाकर समस्या का समाधान करने के आदेश दिये। आरोप हैं कि दोनों सहायक लाइनमैन माैके पर न जाकर सब स्टेशन सेक्टर-46 पहुंच गयेे। वहां कनिष्ठ अभियंता से कहासुनी व मारपीट किया। एसडीओ आनंद तिवारी ने बताया कि अधिकारियों के आदेशानुसार सहायक लाइनमैन की सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। इसके साथ ही पुलिस में शिकायत दी गई है। मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें