संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर 16 पंडित जवाहर लाल नेहरु कॉलेज के प्लेसमेंट सेल और वाणिज्य विभाग द्वारा एडवांस एक्सेल और डिजिटल मार्केटिंग विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें अनुदीप फाउंडेशन के विषय विशेषज्ञ आदर्श और रमा ने छात्रों के साथ एडवांस एक्सेल, डिजिटल मार्केटिंग, वित्तीय साक्षरता, संचार कौशल पर विस्तार से चर्चा की। यह विषय छात्रों के लिए बहुराष्ट्रीय कंपनियों में प्लेसमेंट प्राप्त करने के लिए बहुत उपयोगी है। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. रुचिरा खुल्लर ने कहा कि इस दौरान विद्यार्थियों को कौशल पर काम करने के लिए प्रेरित भी किया। इस अवसर पर कॉलेज की उप प्राचार्य डॉ. सबीना सिंह, कॉमर्स विभागाध्यक्ष डॉ. एसके यादव, महिला सेल संयोजक चारू मिड्डा, प्लेसमेंट सेल के संयोजक ललित कुमार आदि मौजूद रहे ।