फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तिरंगे के साथ अपलाेड करें सेल्फी, मिलेगा सर्टिफिकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। देश की आजादी की वर्षगांठ को खास बनाने के लिए केंद्र सरकार 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चला रही है। इस अभियान को तकनीक से जोड़ते हुए संस्कृति मंत्रालय ने ''हर घर तिरंगा डाट काम'' पोर्टल लांच किया है। नागरिक इस वेबसाइट पर तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड कर सकते हैं और डिजिटल सर्टिफिकेट डाउनलोड भी कर सकते हैं। साल 2002 में भारतीय झंडा संहिता में हुए संशोधन के बाद आम नागरिकों को किसी भी दिन और समय पर तिरंगा फहराने का अधिकार प्राप्त हुआ। अब नियमों में बदलाव के चलते रात में भी तिरंगा फहराया जा सकता है और पॉलिएस्टर व मशीन से बने झंडों की अनुमति भी दी गई है। सरकार का लक्ष्य है कि हर घर पर तिरंगा लहराए और नागरिक गर्व से देशभक्ति का यह प्रतीक अपनाएं। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें