फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राज्यस्तरीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट के लिए टीम का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
- पानीपत में 8 से 10 अगस्त तक कनिष्ठ राज्य बास्केटबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर 19 स्थित डीपीएस में कनिष्ठ राज्य बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल के आधार पर टीम का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी पानीपत में 8 से 10 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। चयन कमेटी के सदस्य विनय श्योराण व मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि 57वीं तीन दिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता पानीपत के ऋषिकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अहर कुराना में आयोजित की जा रही है। लड़कियों की टीम में पावनी, श्रृष्टि, विधि, खुशी, आन्या, भव्या, अनिष्का, श्रेया, सिया, चीना, प्राची, रिद्धि, चहल, सहर और हिमांशी को स्थान मिला। वहीं लड़कों की टीम में संकेत, अकुल, जय, पूरव, पृथ्वी राज, मृदुल, वीर, शौर्यवीर, भव्य, दर्श, सूर्यप्रताप, नैतिक, कार्तिकेय, प्रणव, राघवेन्द्र और सजल को चुना गया। इस मौके पर जिला चयन कमेटी में करनाल के बिट्टू सैनी, विनय श्योराण और नूंह के दीपक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें