फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बच्ची से छेड़छाड़ का आरोपी सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एक सोसाइटी में चौथी कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी सुरक्षाकर्मी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान यतेन्द्र के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार रात को बच्ची के परिजनों ने थाना बीपीटीपी में शिकायत दी थी कि उनकी बेटी (08) चौथी कक्षा की छात्रा है। सोसाइटी का एक सुरक्षा कर्मी उसके साथ छेड़छाड़ करता है। इसका विरोध करने पर अन्य सुरक्षाकर्मियों ने बच्ची के पिता व सोसाइटी प्रधान के साथ मारपीट की। मामले को लेकर सोसाइटी के लोगों ने थाने में प्रर्दशन भी किया था। शुक्रवार शाम को कैंडल मार्च निकालकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की गई। बीपीटीपी थाना प्रभारी श्री भगवान ने बताया आरोपी सुरक्षाकर्मी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मारपीट के आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें