फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कार की टक्कर से कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां। थाना क्षेत्र के लाहबास गांव के समीप रविवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान लियाकत पुत्र फजरु निवासी मल्हाका के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लियाकत जन स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है जो ड्यूटी के बाद अपनी बाइक पर सवार होकर पुन्हाना की ओर जा रहा था। इसी दौरान पुन्हाना की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने सामने से उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि लियाकत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पिनगवां थाना प्रभारी सुभाष चंद का कहना है कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें