नूंह। जिले के विद्यार्थियों के लिए मेवात विकास अभिकरण द्वारा शुरु की गई निशुल्क आवासीय कोचिंग सुविधा के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा का आयोजन 28 मार्च को किया जाएगा। जिला नूंह से संबंधित जो विद्यार्थी वर्तमान में कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय में अध्ययनरत हैं और कक्षा 12वीं (सत्र 2026–27) में प्रवेश लेना चाहते हैं तथा आईआईटी-जेईई एवं नीट की तैयारी करना चाहते हैं, उनके लिए स्क्रीनिंग परीक्षा का आयोजन 28 मार्च 2026 को किया जाएगा। उपायुक्त व एमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिल पिलानी ने बताया कि इस परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को आईआईटी-जेईई एवं नीट की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्र माना जाएगा। इसके अतिरिक्त, जो छात्र वर्तमान में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत हैं और कक्षा 11वीं (विज्ञान संकाय) में प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें 28 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली स्क्रीनिंग परीक्षा में शामिल होने का दूसरा एवं अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। संवाद