गोवंश सेवकों ने पुलिस को दी शिकायत
फरीदाबाद। एनआईटी-दो के ई ब्लॉक में बुधवार दोपहर सड़क पर सो रहे गोवंश के बच्चे को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने कुचल दिया। हादसे में गोवंश का बच्चा मौके पर ही मर गया। घटना दोपहर करीब 3:40 बजे की है। गोवंश सेवकों के मुताबिक, गोवंश का बच्चा सड़क पर सो रहा था। चालक ने पहले दो बार हॉर्न दिया और इसके बाद स्कॉर्पियो उसके ऊपर चढ़ा दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस को मौके पर बुलाया गया। गो सेवकों ने चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है, जिसमें स्कॉर्पियो चालक द्वारा गोवंश के बच्चे को कुचलने की घटना रिकॉर्ड हुई है। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है। संवाद