फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फंड के अभाव में अपग्रेड नहीं हो पाए स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले के तीन राजकीय स्कूल को पीएमश्री योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की घोषणा की गई है। घोषणा के करीब तीन महीने बीत जाने के बाद भी इन स्कूलों को अपग्रेड करने के लिए अभी तक राशि मुहैया नहीं कराई गई है।
योजना के तहत बल्ल्भगढ़ खंड के दो और फरीदाबाद खंड के एक स्कूल को पीएमश्री स्कूल बनाया जाना है। इन्हें निजी स्कूल के तर्ज पर बनाया जाएगा, जिसमें भवन के साथ-साथ संसाधन और सुविधाएं भी मुहैया करानी हैं। बच्चों को आधुनिक और बेहतरीन शिक्षा प्रदान करने के लिए यह योजना बनाई गई है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा मुहैया कराई जानी है। इस संबंध में मुख्यालय की ओर से दिशानिर्देश भी जारी कर दिया गया है, लेकिन फंड की स्वीकृति अभी तक नहीं मिली है।
विज्ञापन


हिंदी-अंग्रेजी के अतिरिक्त अन्य भाषाओं में होगी पढ़ाई

प्रदेश सरकार की ओर से मॉडल संस्कृति और आरोही स्कूल बनाकर सुविधा बढ़ाई गई थीं। मॉडल संस्कृति को सीबीएसई की मान्यता भी दिलाई गई थी। इसके साथ ही इन्हें अंग्रेजी माध्यम भी किया गया, लेकिन पीएम श्री स्कूल का परीक्षा बोर्ड नहीं बदला जाएगा। इसके साथ ही इन स्कूलों में हिंदी और अंग्रेजी के अतिरिक्त अन्य भाषाओं में भी पढ़ाई होगी। विद्यार्थी जिस माध्यम में चाहेंगे उसी में अपनी पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन


वर्जन

बल्लभगढ़ खंड में दो और फरीदाबाद के एक स्कूल को पीएमश्री के लिए चयन किया जाएगा। इसे अपग्रेड करने के लिए मुख्यालय की ओर से अभी तक कोई दिशानिर्देश नहीं आया है।
- महेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी बल्लभगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें