संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अयोध्या में आयोजित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह सेक्टर-17 स्थित मॉडर्न स्कूल में भी मनाया गया। स्कूल परिसर में राम स्तुति, राम भजन और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। स्कूल के सभागार में कर्मियों ने अयोध्या में राम मंदिर में हो रही प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देखा। स्कूल की प्रधानाचार्या नीलिमा जैन ने बताया कि इस अवसर पर स्कूल परिसर में आरती के बाद दीप प्रज्वलित कर दीपावली जैसा माहौल बनाया गया। इसके बाद प्रसाद भी वितरित किया गया। स्कूल परिसर श्रीराम के नारों से गूंज उठा। सोमवार काे स्कूली विद्यार्थियों का अवकाश था।