फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आई फ्लू के प्रति छात्रों को किया जागरूक

Thu, 10 Aug 2023 06:13 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। सराय ख्वाजा स्थित सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आई फ्लू जागरूकता अभियान चलाया गया। विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि इस मौसम में यह बीमारी तेजी से फैलती है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इससे बचने की एडवाइजरी भी साझा की गई है। उन्होंने बताया कि आई फ्लू को अत्यधिक संक्रामक माना जाता है और यह तीव्रता से फैलता है। यह वायरस किसी संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने या वायरस से दूषित सतहों को छूने से फैल सकता है। इसके लक्षणों में आंखों का लाल होना, पानी निकलना, खुजली होना आदि सम्मिलित है। अंत में विद्यार्थियों को आई ड्रॉप्स भी वितरित की तथा सावधानी रखने के लिए जागरूक किया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें