फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 164 छात्रों को 13.28 लाख की छात्रवृत्ति वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। डाॅ. भीमराव आंबेडकर आवास मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत जिले के 164 पात्र विद्यार्थियों को कुल 13 लाख 28 हजार रुपये की छात्रवृत्ति राशि वितरित की गई। यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही है। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि योजना के अंतर्गत चयनित छात्रों को आवास और शिक्षा संबंधी खर्चों में सहायता प्रदान की जाती है, जिससे वे बिना आर्थिक बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। सभी लाभार्थियों के खातों में छात्रवृत्ति की राशि सीधे डीबीटी माध्यम से पारदर्शी तरीके से भेजी गई है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें