फरीदाबाद। अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम फरीदाबाद द्वारा अनुसूचित जाति के सदस्यों (महिला एवं पुरुष) को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ड्रोन पायलट ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। यह जानकारी फरीदाबाद में हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के जिला प्रबंधक अजय ने दी। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा दी जा रही यह विशेष प्रशिक्षण योजना 18 से 45 वर्ष की आयु वर्ग के पात्र उम्मीदवारों के लिए है, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय तीन लाख रुपये तक होगी। इसके लिए दसवीं पास होना जरूरी है। इच्छुक उम्मीदवार दस्तावेज के साथ हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लघु सचिवालय में संपर्क कर सकते हैं। ब्यूरो