फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सारन वॉरियर्स ने 52 रन से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर के स्पोर्ट्स विंग फरीदाबाद क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को सारन वॉरियर्स ने थंडर्स वॉल्व्स को 52 रन से हराया। टी-20 मुकाबले में सारन वॉरियर्स ने 17.2 ओवर में 176 रन का स्कोर बनाया। अनिल आर्य ने 43, राजेश ने 30 और अंशु ने 34 रन की पारी खेली। थंडर्स वॉल्व्स के विपिन ने चार, राजेश ने दो, रचित और हर्षित ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। जवाब में थंडर्स वॉल्व्स की टीम 124 रन पर ढेर हो गई। एसके राठौर ने 38, सचिन सिंह ने 30 और हर्ष ने 18 रन की पारी खेली। सारन वॉरियर्स के अनिल ने चार, आदित्य ने तीन और विवेक ने दो विकेट अपने नाम किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें