फरीदाबाद। डबुआ स्थित क्रिकेट मैदान पर शनिवार को राइजिंग क्रिकेट क्लब और रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। 20 ओवर के इस मुकाबले में राइजिंग क्लब ने रॉयल क्लब को 16 रन से हरा दिया। राइजिंग क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 174 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बल्लेबाज करने आई रॉयल की टीम पूरे ओवर खेलकर 158 रन ही बना सकी। 26 गेंदों पर 59 रन बनाने वाले संजय मैन ऑफ द मैच चुने गए। संवाद