अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पूर्वांचल एकता परिषद के कार्यालय पर वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान एकमत होकर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से जवाहर कॉलोनी निवासी संजय बिंद को प्रधान व दिवाकर शर्मा को संस्था का महासचिव चुना गया है। इस मौके पर नवनियुक्त प्रधान ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि संस्था ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वाहन करेंगे।