फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आक्रामकता से फुटबॉल में छा रहीं संजना

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की संजना इन दिनों फुटबॉल मैदान पर विरोधी टीमों के छक्के छुड़ा रही हैं। अंडर-14 कैटेगरी की इस उभरती खिलाड़ी ने आक्रामकता, रफ्तार और बेहतरीन पासिंग गेम से सबको हैरान किया है। वह एसजीएफआई में राज्य स्तर पर दो बार फरीदाबाद की टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं स्कूल गेम्स और जिला स्तर पर उनके खेल की बराबरी नहीं है। मैदान पर उनका आक्रामक तेवर और खेल की गहरी समझ उन्हें एक मैच विनर बनाती है। पिछले वर्ष संजना ने दिल्ली में आयोजित ओरियंटल कप में अपने राजकीय स्कूल की ओर से खेलते हुए दो ट्रॉफी और दो लाख की इनामी राशि जीती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें