फरीदाबाद। विजयदशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपना स्थापना दिवस मनाएगा। विजयादशमी के दिन संघ को 100 वर्ष पूर्ण हो जाएंगे। इसको लेकर फरीदाबाद में 38 कार्यक्रम आयोजित होंगे, जो दो से लेकर पांच अक्तूबर तक चलेंगे। स्थापना दिवस पर संघ की ओर से सभी नगरों व खंडों में शस्त्र पूजन व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ब्यूरो