फरीदाबाद। सेक्टर-82 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मदनलाल ढींगरा नगर में विजयदशमी उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। संघ परिवार ने 100 वर्ष पूर्ण कर 101वें वर्ष में प्रवेश करते हुए अनुशासन, एकता और सेवा के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम के दौरान कई स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। इस दौरान नगर की विभिन्न सोसाइटी में भी अनुशासित परेड निकालकर समर्पण और देशप्रेम का परिचय दिया। इस अवसर पर शस्त्र पूजन भी किया गया। कार्यक्रम में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के सेवानिवृत्त डायरेक्टर एसएसवी रामकुमार और साईं धाम स्कूल की प्रिंसिपल बीनू शर्मा उपस्थित रहे। संवाद