फरीदाबाद। सेक्टर-88 स्थित क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में आरपीएस क्रिकेट अकादमी ने क्रिक लायंस को चार विकेट से हराया। टी-20 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई क्रिक लायंस ने छह विकेट पर 187 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरपीएस क्रिकेट अकादमी ने 19.2 ओवर में छह विकेट खोकर 190 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। सचिन भड़ाना को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 51 रन बनाए और दो विकेट चटकाए। संवाद