फरीदाबाद। रयान क्रिकेट मैदान पर रविवार को खेले गए मुकाबले में रयान यंग 11 ने कौशिक नाइट राइडर्स को 5 रनों से हरा दिया। 30 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई यंग 11 ने सात विकेट पर 182 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से वंश ने 44 और रेयांश ने 42 रन बनाए। नाइट राइडर्स के लिए निकुंभ और राकेश ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट राइडर्स की टीम मैच की आखिरी गेंद पर ऑल आउट होकर 177 रन ही बना सकी। टीम के लिए कुशाग्र शर्मा ने 30 और अभिमन्यु शर्मा ने 25 रन बनाए। यंग 11 के लिए अर्पित, अयान और सहज ने दो-दो विकेट झटके जबकि रौनक और देवांश को एक-एक विकेट मिला। वंश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद