बल्लभगढ़। ब्लॉक-डी टू 10 की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने तीन दिन तक सफाई अभियान चलाकर नव वर्ष मनाने का फैसला लिया है। ब्लाॅक के प्रधान जगदीश सिंह नैन ने कहा है कि इस बार नववर्ष पूरे ब्लॉक में सफाई अभियान चलाकर मनाया जाएगा। जिसकी शुरुआत मंगलवार से की गई है। सेक्टर-10 के निवासी शिवदत्त वशिष्ठ व हरदीप बीसला ने बताया कि सफाई कर्मचारियों के साथ कई घंटों तक कार्य में सहयोग किया। टीम ने सुबह एक स्थान पर इस कचरे को एकत्रित किया और ब्लॉक कर्मचारियों के साथ मिलकर दो-तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली में डाल कर फेंक दिया। संवाद