फरीदाबाद। सेक्टर-10 स्थित आजाद पार्क की बदहाल स्थिति को लेकर मंगलवार को आरडब्ल्यूए की बैठक आयोजित की गई। इसमें पार्क की खराब व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए प्रशासन से जल्द सुधार कराने की मांग उठाई गई। बैठक में स्थानीय निवासियों ने कहा कि पार्क में लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है, जिससे यहां सुबह-शाम सैर करने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरडब्ल्यूए प्रधान शिव कुमार के अनुसार, पार्क में कई जगह बेंच टूटे हुए हैं। इस कारण बुजुर्गों और महिलाओं को बैठने के लिए उचित जगह नहीं मिल पाती। संवाद