फरीदाबाद। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने 20 मई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेने का एलान किया है। ये कर्मचारी मजदूर विरोधी लेबर कोड को रद्द करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और पंचायत के बजाय सरकार के पे रोल लेने की मांग कर रहे हैं। हड़ताल की तैयारियों के लिए तिगांव के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की एक बैठक वाल्मीकि चौपाल में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता खंड प्रधान विनोद कुमार ने की और संचालन यूनियन सचिव राजू ने किया। बैठक में सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल, सहसचिव विजय झा, जिला प्रधान देवी राम और कोषाध्यक्ष दिनेश पाली मौजूद रहे। संवाद