फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने उपायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने बृहस्पतिवार को उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रोष जताया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार के सैकड़ों ग्रामीण सफाई कर्मचारी सेक्टर 12 में धरना स्थल पर एकत्रित हुए। यहां से प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त कार्यालय के सामने गए और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व जिला प्रधान महेंद्र सिंह ने किया, जबकि, कार्रवाई का संचालन जिला सचिव दिनेश पाली कर रहे थे। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपनी 16 सूत्रीय मांगों को लागू करवाने के 10 अक्तूबर से हड़ताल पर हैं। हड़ताल में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले भी शामिल हो गए हैं, लेकिन सरकार मांगों को लागू करने के लिए तैयार नहीं है। इसलिए ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने 23 अक्तूबर तक हड़ताल को बढ़ा दिया हैं। उनका कहना हैं कि सभी गांवों में सफाई और कूड़ा उठाने का काम ठप है। इस मौके पर राज्य प्रधान देवी राम, सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल,वीरेंद्र पाल सिंह, नरेश, राजू तिगांव, मनोज नरियला, राजू नरावली, महेंद्र मंढोतिया, धर्मेंद्र, श्यामवती, बीना, राजवती, राजन, मोखला देवी, मनोज हंस, बलेश कुमारी, ओमप्रकाश, सुनील और विनीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें