फरीदाबाद पुलिस ने फौन हैक कर ठगी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया। स्रोत: पुलिस प्रवक्ता
- मुरैना के तीनों आरोपी 12वीं पास और बेरोजगार, टेलीग्राम के जरिये ठगों तक पहुंचाया बैंक खाता
फरीदाबाद। त्रिखा कॉलोनी निवासी व्यक्ति का मोबाइल हैक कर खाते से 46 हजार रुपये निकालने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी गजेंद्र माहौर, संतोष रजत और विवेक खटीक को गिरफ्तार किया है। तीनों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि सात अक्टूबर 2026 को उसका मोबाइल अचानक हैक हो गया। इसके बाद खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये 46 हजार रुपये निकल गए। जांच में सामने आया कि गजेंद्र ने अपना बैंक खाता विवेक को दिया था। विवेक ने खाता संतोष को सौंप दिया। संतोष ने टेलीग्राम के माध्यम से खाते की जानकारी साइबर ठगों तक पहुंचाई। ठगी की रकम गजेंद्र के खाते में आई थी। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी 12वीं पास और बेरोजगार हैं। गजेंद्र और विवेक पड़ोसी हैं। संवाद