फरीदाबाद। सेक्टर 78 स्थित क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में आरपीएस क्रिकेट अकादमी ने क्रिक चैंपियंस को छह विकेट से हरा दिया। 20 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई क्रिक चैंपियंस ने पांच विकेट पर 197 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरपीएस क्रिकेट अकादमी ने 19.4 ओवर में चार विकेट खोकर 199 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।। आरपीएस के लिए ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले रॉनी सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 58 रन बनाए और दो विकेट चटकाए। संवाद