फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रॉयल स्ट्राइकर्स ने छह विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-15 स्थित दशहरा क्रिकेट मैदान पर सोमवार को खेले गए मुकाबले में रॉयल स्ट्राइकर्स ने ब्लू स्टार क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लू स्टार की टीम 19.3 ओवर में 172 रन पर ऑल आउट हो गई। दीपांशु ने 42 और लोकेश ने 31 रन बनाए। रॉयल स्ट्राइकर्स के हर्षित ने तीन, जबकि जतिन और राहुल ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल स्ट्राइकर्स ने 18.2 ओवर में चार विकेट पर 176 रन बनाकर जीत दर्ज की। आर्यन ने 58 और विवेक ने 44 रन बनाए। ब्लू स्टार की ओर से मोहित ने दो विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी के लिए हर्षित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें