फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रॉयल क्रिकेट अकादमी सात विकेट से विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। रॉयल क्रिकेट मैदान पर बुधवार को खेले गए मुकाबले में रॉयल क्रिकेट अकादमी ने छत्रपति क्रिकेट टीम को सात विकेट से हरा दिया। 20 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी को आई छत्रपति 16.2 ओवर में 55 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से दिव्यांश और नीतेश ने 12-12 रन बनाए। रॉयल की ओर से भव्य और रीशु ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि तेजस को दो विकेट मिले। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल अकादमी ने 17.4 ओवर में तीन विकेट पर 56 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से मयंक ने 20 जबकि रेयांश ने 13 और भुवन ने 11 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें