फरीदाबाद। पाली स्थित रविंद्र फागना क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित दूसरे जूनियर रविंदर फागना समर कप 2025 में किंग्स इलेवन और रॉयल चैलेंजर के बीच शनिवार को मुकाबला हुआ। इसमें रॉयल चैलेंजर ने किंग्स इलेवन को 38 रन से हराया। वंशज भाटिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि फैजल मलिक को फाइटर ऑफ द मैच का खिताब मिला। 35 ओवर के इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 31.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 157 रन बनाए। टीम की ओर से वंशज भाटिया ने 58 गेंदों में 34 रन बनाए। किंग्स इलेवन की ओर से फैजल मलिक ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए किंग्स इलेवन की टीम 119 रन पर ही सिमट गई। टीम की ओर से हनी भड़ाना ने 76 गेंदों में 40 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रीत और जश्न ने 2–2 विकेट लिए। संवाद