संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-88 स्थित क्रिकेट मैदान पर बुधवार को रॉयल-11 ने सुपर किंग्स को 48 रन से मात दी। टी-20 मैच में रॉयल-11 ने छह विकेट पर 248 रन बनाए। टीम की ओर से राहुल चौहान ने 42 गेंदों पर 96, दीपक ने 62 और मोहित ने 38 रन बनाए। सुपर किंग्स की ओर से रोहित, सचिन, विकास, अमन और निखिल ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर किंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 200 रन ही बना सकी। टीम की ओर से करण ने 48 गेंदों पर 85 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का पर्याप्त साथ नहीं मिला। रॉयल-11 की ओर से आकाश ने तीन और मनीष, गौरव और सुमित ने एक-एक विकेट लिया। राहुल चौहान को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद