फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रोज क्लब ने अर्बन रॉकर्ज को 11 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एमडी मैदान पर रोज क्लब ने अर्बन रॉकर्ज को 11 रन से हराया। 20 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई रोज क्लब की टीम ने 19.5 ओवर में 166 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से नेगी ने 83 रन बनाए। सचिन गुप्ता ने 28 रन का योगदान दिया। अर्बन रॉकर्ज के लिए विकास ने चार ओवर में सिर्फ 12 रन देकर चार विकेट चटकाए। दिनेश और प्रिंस को दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में बल्लेबाजी को आई अर्बन रॉकर्ज की टीम 17.2 ओवर में 155 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम ने एक समय पर सिर्फ 53 रन पर अपने आठ विकेट गवां दिए थे। इसके बाद नंबर 10 पर आए रोहित ने 32 गेंदों पर 66 रन बनाकर टीम को संभाला पर वह भी टीम को जीत नहीं दिला सके। रोज क्लब के लिए हितेश ने चार और सचिन गुप्ता ने तीन विकेट चटकाए। नेगी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें