संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अजरौंदा स्थित एमडी क्रिकेट मैदान पर शनिवार को अर्बन रॉकर्ज ने रिफॉरमर्स की टीम को 26 रन से हराया। टी-20 मुकाबले में अर्बन रॉकर्ज ने आठ विकेट पर 170 रन का स्कोर खड़ा किया। दिनेश ने 38 गेंदों पर 48 रन की पारी खेली। रिफॉरमर्स के संदीप ठाकुर के खाते में दो आए। प्रिंस, गोपाल और शिवांश ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी को आई रिफॉरमर्स की टीम 19.5 ओवर में 144 रन पर ढेर हो गई। टीम के लिए मनीष भड़ाना ने 39 गेंदों पर 74 रन बनाए। अर्बन रॉकर्ज के रोहित ने चार और प्रतीक ने दो विकेट अपने नाम किए। रोहित को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।