फरीदाबाद। सेक्टर-15 स्थित क्रिकेट मैदान में टी-20 मुकाबले में प्रिंस क्रिकेट क्लब ने वंश क्रिकेट क्लब को 28 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रिंस क्लब ने 20 ओवर में 184 रन बनाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी वंश क्रिकेट क्लब की टीम 19 ओवर में 156 रन पर ढेर हो गई। प्रिंस क्लब की ओर से 67 रन बनाने वाले रोहित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद